बाल कोना
0

पाठ 1

वर्ण परिचय

7 मिनट

स्वर - स्वर वे ध्वनियाँ हैं जो अपने आप में स्वतंत्र होती हैं तथा जिनके उच्चारण के लिए किसी अन्य ध्वनि की सहायता की आवश्यकता नहीं होती। ये भाषा के मूल एवं प्रमुख ध्वनि तत्त्व हैं।

प्राकृत भाषा में निम्नलिखित स्वर हैं —

ह्रस्व (लघु) स्वर – अ, इ, उ, ए, ओ

दीर्घ (गुरु) स्वर – आ, ई, ऊ, ए, ओ

यहाँ ध्यान देने योग्य है कि ए और ओ स्वर प्राकृत में दोनों प्रकार (ह्रस्व एवं दीर्घ) में प्रयुक्त हो सकते हैं।

व्यंजन - व्यंजन वे ध्वनियाँ हैं जिनके उच्चारण में स्वर ध्वनियों का सहारा लेना पड़ता है। अर्थात् व्यंजन अपने आप में पूर्ण नहीं होते, बल्कि स्वर के साथ मिलकर ही स्पष्ट उच्चरित होते हैं। प्राकृत भाषा में सामान्यतः 30 व्यंजन माने गए हैं—

कवर्ग क, ख, ग, घ ङ

चवर्ग , छ, ज, झ ञ

टवर्ग ट, ठ, ड, ढ,

तवर्ग त, थ, द, ध, न

पवर्ग प, फ, ब, भ, म

अन्तस्थ य, र, ल, व

उष्म स, ह

अनुस्वार (ं)

अनुस्वार (ं) को भी व्यंजन माना गया है, यत: अनुस्वार म् या न् का रूपान्तर है। प्राकृत में विसर्ग की स्थिति नहीं है। विसर्ग सर्वदा ओ या ए स्वर में परिवर्तित हो जाता है। असंयुक्त अवस्था में ङ् और ञ् का व्यवहार भी नहीं पाया जाता है। अत: व्यंजन 30 है।

तथा अनुस्वार (ं) और अनुनासिक (ँ) का भी प्रयोग होता है।1 प्राकृत भाषा का एक महत्वपूर्ण नियम यह है कि शब्द के अंत में स्वररहित व्यंजन नहीं होते। अतः—

रामम् (संस्कृत रूप) → प्राकृत में रामं

इस प्रकार व्यंजन स्वर के सहयोग से ही भाषा में अर्थपूर्ण अभिव्यक्ति प्रदान करते हैं।

वचन - वचन का शाब्दिक अर्थ संख्या है। संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु के एक या एक से अधिक होने का बोध होता है, उसे वचन कहते हैं। प्राकृत भाषा में दो वचन होते हैं—

एकवचन – एक व्यक्ति या वस्तु का बोध

(जैसे – रामो = एक राम)

बहुवचन – एक से अधिक का बोध

(जैसे – रामा = अनेक राम)

लिंग- संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु में पुरुष, स्त्री अथवा अन्य (नपुंसक) जाति का बोध होता है, उसे लिंग कहते हैं। प्राकृत भाषा में तीन लिंग होते हैं—

पुल्लिंग – पुरुष जाति का बोध (जैसे – रामो)

स्त्रीलिंग – स्त्री जाति का बोध (जैसे – )

नपुंसकलिंग – न पुरुष न स्त्री (जैसे – )

पुरुष - संवाद के समय जो व्यक्ति बोलने, सुनने या जिसके विषय में बात की जा रही हो, उन्हें पुरुष कहा जाता है।
उदाहरण— मेरा नाम आशीष है। → आसीसो ।

प्राकृत भाषा में तीन पुरुष होते हैं—

1. उत्तम पुरुष (First Person)

यह वह पुरुष है जिसमें वक्ता स्वयं होता है।

हिन्दी में – मैं, मुझे, हम आदि । प्राकृत में – /, , ।

2. मध्यम पुरुष (Second Person)

यह वह पुरुष है जिससे वक्ता बात करता है (श्रोता)।

हिन्दी में – तू, तुम, तुझे आदि । प्राकृत में – तुं, , ।

3. अन्य (प्रथम/तृतीय) पुरुष (Third Person)

यह वह पुरुष है जिसके विषय में वक्ता और श्रोता बात करते हैं।

हिन्दी में – यह, वह, वे आदि । प्राकृत में – , ।

क्रिया / धातु - जिस शब्द या शब्द-समूह के द्वारा किसी कार्य के होने या किए जाने का बोध होता है, उसे क्रिया कहते हैं। उदाहरण—

हिन्दी - जाना, खाना, नाचना। प्राकृत- , खा, (नृत्य करना)

धातु (मूल रूप)- क्रिया के मूल रूप को धातु कहा जाता है। अर्थात् क्रियापद का वह अंश, जो उसके अधिकांश रूपों में बना रहता है। दूसरे शब्दों में— जिन मूल अक्षरों से विभिन्न क्रियाएँ बनती हैं, वे धातु कहलाती हैं। उदाहरण— पढ़, , खा, लिख आदि।

प्राकृत भाषा में क्रिया के भेद

1. सकर्मक क्रिया- जिन क्रियाओं में कर्म (object) का होना आवश्यक होता है और जिनका प्रभाव कर्म पर पड़ता है, उन्हें सकर्मक क्रिया कहते हैं। उदाहरण—

हिन्दी - वह लेख लिखता है। प्राकृत - लेहं ।

2. अकर्मक क्रिया- जिन क्रियाओं में कर्म की आवश्यकता नहीं होती और जिनका प्रभाव कर्ता पर ही पड़ता है, उन्हें अकर्मक क्रिया कहते हैं। उदाहरण—

वह रोता है। ।

वह सोता है। ।

अभ्यास

1. बहुविकल्पीय प्रश्न चुनिए—

1.

प्राकृत में सामान्यतः कितने व्यंजन माने गए हैं?
(क) 25 (ख) 30 (ग) 32 (घ) 35

2.

कौन-से स्वर ह्रस्व एवं दीर्घ दोनों होते हैं?
(क) अ, आ (ख) इ, ई (ग) ए, ओ (घ) उ, ऊ

3.

प्राकृत में कितने वचन होते हैं?
(क) एक (ख) दो (ग) तीन (घ) चार

4.

‘’ किस लिंग का उदाहरण है?
(क) पुल्लिंग (ख) स्त्रीलिंग (ग) नपुंसकलिंग (घ) इनमें से कोई नहीं

5.

‘’ किस पुरुष का सर्वनाम है?
(क) उत्तम (ख) मध्यम (ग) अन्य (घ) इनमें से कोई नहीं

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—

1.

स्वर के उच्चारण के लिए किसी अन्य ध्वनि की __________ नहीं होती।

2.

व्यंजन के उच्चारण में __________ का सहारा लेना पड़ता है।

3.

प्राकृत भाषा में __________ वचन होते हैं।

4.

बोलने वाला व्यक्ति __________ पुरुष कहलाता है।

5.

क्रिया के मूल रूप को __________ कहते हैं।

3. सही अथवा गलत लिखिए—

1.

प्राकृत में अनुस्वार को भी व्यंजन माना गया है।

2.

प्राकृत भाषा में तीन लिंग होते हैं।

3.

‘’ मध्यम पुरुष का सर्वनाम है।

4.

‘’ अन्य पुरुष का उदाहरण है।

5.

अकर्मक क्रिया में कर्म की आवश्यकता नहीं होती।

4. सही जोड़ी मिलाइए—

अबसही जोडी लिखिए
1. य, र, ल, व(क) उष्म व्यंजन
2. स, ह(ख) अन्तस्थ व्यंजन
3. (ग) उत्तम पुरुष
4. तुं(घ) मध्यम पुरुष
5. (ङ) नपुंसकलिंग

5. पहचानिए और वर्गीकृत कीजिए—

निम्नलिखित वर्णों को स्वर और व्यंजन में अलग-अलग लिखिए—

अ, क, ई, म, ओ, त, ऊ, ह, ए, प।

6. लिंग, वचन और पुरुष बताइए—

1.

रामो — लिंग __________

2.

— लिंग __________

3.

— लिंग __________

4.

रामा — वचन __________

5.

— पुरुष __________

7. धातु एवं क्रिया पहचानिए—

निम्नलिखित शब्दों में से धातु और क्रिया अलग-अलग लिखिए—

, , खा, , ।

8. सकर्मक एवं अकर्मक क्रिया पहचानिए—

निम्नलिखित वाक्यों को सकर्मक अथवा अकर्मक क्रिया के रूप में पहचानिए—

1.

लेहं ।

2.

।

3.

।

4.

।

5.

।

9. अनुवाद कीजिए—

प्राकृत से हिन्दी में—

1.

।

2.

।

3.

।

हिन्दी से प्राकृत में—

4.

मैं पढ़ता हूँ।

5.

वह विद्यालय जाता है।

10. संक्षिप्त उत्तर दीजिए—

1.

स्वर किसे कहते हैं?

2.

व्यंजन किसे कहते हैं?

3.

प्राकृत में कितने लिंग होते हैं? उनके नाम लिखिए।

4.

पुरुष के तीनों भेदों के नाम लिखिए।

5.

सकर्मक और अकर्मक क्रिया में अंतर बताइए।

टिप्पणियाँ

  1. 1

    आचार्य हेमचन्द्र ने अपभ्रंश व्याकरण में ङ और ञ के संयुक्त प्रयोग का उल्लेख किया है। साथ ही, ङ, ञ और न के स्थान पर संयुक्त अवस्था में अनुस्वार (ं) का विकल्प भी स्वीकार किया गया है।

इस पाठ से खेलो

इस पाठ के नियमों से बने खेल।